फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   waterlogging due to heavy rain

Jaunpur News: झमाझम बारिश से जलभराव

Mon, 24 Jun 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
waterlogging due to heavy rain
जौनपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार की शाम राहत मिली। जिलेभर में जगह-जगह एक घंटे तक बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के जानकार इसको प्री मानसून बता रहे हैं। मानसून के लिए चार दिन और इंतजार करना होगा। बारिश् से शहरी इलाके में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिलेभर में भीषण गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में सभी लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। करीब चार बजे बारिश शुरू हुई तो पांच बजे तक चलती रही। झमाझम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। इससे गर्म हवाओं से निजात मिली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश व सीवर लाइन के कार्य के चलते शहर के रुहट्टा, कालीकुत्ती, परमानतपुर, ओलंदगंज, शाहगंज पड़ाव आदि क्षेत्रों में कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश खेतों की जोताई व नर्सरी तैयार करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन


इस बाबत राज पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभूराम चौहान ने बताया कि प्री-मानसून की तड़ित झंझा बारिश है। मानसून चार दिन बाद आएगा। इसकी वजह यह कि हवाएं मंद गति से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

चरमराई बिजली व्यवस्था

बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। तारापुर कॉलोनी, रुहट्टा, नईगंज समेत अन्य वार्डों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश बंद होने के आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।


---

रेलवे अंडरपास में भरा पानी

मुफ्तीगंज। बारिश से रेलवे अंडरपास 31 सी मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन से पश्चिम की तरफ हनुआडीह में स्थित अंडरपास में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से हनुआडीह, कोतवालपुर, सरेमू कपिढ़वा, ताते पार, खटोलिया आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed