फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   was walking on the ridge by cutting his throat with a blade

ब्लेड से गला काटकर टहल रहा था मेड़ पर

Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
was walking on the ridge by cutting his throat with a blade
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी सुबोध कुमार पटेल 19 ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। शुक्रवार की शाम से ही घर से गायब युवक शनिवार को दोपहर बस्ती से दूर खेत की मेड़ पर घायलावस्था में मिला। उसने पुलिस को बताया कि उसने खुद गला काटकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिय्रा।
विज्ञापन

नयापुरा गांव निवासी सुबोध कुमार पटेल (19) शुक्रवार की शाम से ही घर से लापता हुआ था। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो पिता धर्मराज ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देत हुए बताया था कि उसकी मानसिक दशा खराब चल रही है। शनिवार को गांव के लोगों ने खेत की मेड़ पर खून से सना कपड़ा देखा तो युवक की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डागस्क्वायड की मदद से खोजबीन शूरू की तो सुबोध कुमार काफी दूर सीवान में मेड़ पर टहलता मिला। उसका गला कटा हुआ था और शरीर खून में सना था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed