{"_id":"617d8d1891c7c81d071bd965","slug":"voter-dm-can-become-one-who-completes-18-years-on-january-1-2022-jaunpur-news-vns6202245162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा होने वाले बन सकते हैं वोटर-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा होने वाले बन सकते हैं वोटर-डीएम
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले लोग वोटर बन सकते हैं। वे आनलाइन और आफलाइन का प्रयोग कर वोटर बन सकते हैं। आनलाइन आवेदन करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी एंड वोटर पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से वोटर बनने सहित अन्य चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वहीं घर-घर जाकर बीएलओ भी वोटर बनाने, त्रुटियां सुधारने, नाम काटने आदि से संबंधित फार्म भरवाएंगी। उक्त बातें वे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं में नियुक्त होने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, बीएलए, अभ्यर्थी पोलिंग एजेंट, काउंटिग एजेंट, निवार्चन अभिकर्ता आदि को डबल डोज वैक्सीनेशन कराना आवश्यक है। महिला मतदाताओं के जागरूकता हेतु सभी विद्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित कर कैंपस एंबेसडर नियुक्त करने और युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म प्राप्त कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त कराने का निर्देश दिया। इस अवधि 80 आयु वर्ग के ऊपर के मतदाताओं के चिन्हीकरण का कार्य भी बीएलओ करेंगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग व 80 आयुवर्ग के ऊपर के मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एकनवंबर को होगा, इसके अलावां एक से 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने, 20 दिसंबर को दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा एवं निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को होगा। वहीं इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 7, 13, 21, 27 नवंबर को चलेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 34 लाख 29 हजार 159 वोटर हैं, जिसमें पुरुष वोटर 1809486 एवं महिला वोटर 1619542 और अन्य 131 वोटर हैं। वहीं इस साल 481 मतदेय स्थल बढ़ाया गया है, जिसके कारण अब जिले में कुल 3936 मतदेय स्थल हो गए हैं।