बदलापुर। बिहार के मधुबनी विस्फी विधानसभा के विधायक हरि भूषण ठाकुर द्वारा भगवान विश्वकर्मा का अपमान करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजय मिश्रा को सौंपा। लोगों ने विधायक की सदस्यता को निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर आशीष विश्वकर्मा , अजीत विश्वकर्मा ,अमित विश्वकर्मा, बंसराज विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा ,संजय विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा , जितेंद्र विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा ,धर्मेंद्र विश्वकर्मा ,अखिलेश आशीष , पंकज, रवि, मोतीलाल ,ओम नारायण, शिवम आदि उपस्थित रहे। संवाद