फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers raging on blocking, jammed

रास्ता अवरुद्ध करने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers raging on blocking, jammed
18- मड़ियाहूं के शीतलगंज मोकलपुर मार्ग पर सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने वाले सड़क जाम कर रहे ग्रा? - फोटो : JAUNPUR
फोटो-
विज्ञापन

रास्ता रोकने पर पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
- मड़ियाहूं के बदौवा गांव का मामला, तीन घंटे शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग पर ठप रहा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। आम रास्ते को लोहे का गेट लगाकर बंद किए जाने से नाराज लोगों ने बुधवार को बदौवा गांव के पास शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग जाम कर दिया। रास्ता चालू कराने की मांग को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

कोतवाली क्षेत्र के बदौवा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर के सामने से पटेल बस्ती व ब्राह्मण बस्ती के लोग आते-जाते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से यह आम रास्ता है, मगर एक वर्ष पूर्व लोहे का गेट लगाकर इसे अवरुद्ध कर दिया गया। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस व राजस्व अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पंचायत हुई थी। यह तय हुआ था कि गेट को बंद नहीं किया जाएगा। आरोप है कि बुधवार को फिर गेट में ताला जड़ दिया गया। ग्रामीण इससे उग्र हो गए। शीतलगंज-मोकलपुर मार्ग पर बांस बल्ली रखकर अधिवक्ता रमेश चंद मिश्र के नेतृत्व में जाम लगा दिया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दूल्हा-दुल्हन की भी कई गाडिय़ां जाम में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम कौशलेश मिश्रा, सीओ अवधेश शुक्ला, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने दोनों पक्षों से वार्ता की। समझौते के अनुरुप गेट न बंद करने की हिदायत दी, जिसके बाद ग्रामीणा शांत हुए। विरोध प्रदर्शन में गंगा प्रसाद मिश्र, जोखू मिश्र, विजय श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, मोहनलाल शर्मा, फौजदार शर्मा, रामदुलार, जवाहर लाल पटेल, सुरेश चंद, गया प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed