फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demonstrated and demanded to build a road soon

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क बनाने की मांग की

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated and demanded to build a road soon
सात माह से गिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज अमरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को मार्ग पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अमारा गांव में सात माह से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे विशुनपुर, बसवत, भदेवरा व सोनारी आदि गांवों के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बाइक व साइकिल सवार अक्सर गिर कर घायल हो रहे हैं। उनका आरोप था कि इसके लिए जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की गई है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में शाश्वत चौबे, जनार्दन राय, पिंटू राय, अतुल चौबे, इंद्रेश मौर्य, विवेक राय, विजय राय, राम प्रसाद गुप्ता, अमित राय, प्रमोद राय, छोटेलाल मौर्य, रमेश, जड़वती गुप्ता, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed