फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar over school allocation scam

विद्यालय आवंटन में धांधली पर हंगामा

Sat, 29 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के बाद विद्यालय आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर हंगामा किया। शिक्षकों के पदस्थापन में खामियां कैसे बरती गईं बीएसए के सामने अध्यापकों ने जब यह सवाल रखा तो वह कार्यालय छोड़कर निकल गए।
विज्ञापन


आरोप है कि जिन विद्यालयों का नाम विकल्प वाली सूची में नहीं था उसपर भी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। यहां हंगामा कर रहे शिक्षकों ने कई ऐसे शिक्षकों का भी नाम गिनाया जिनकी पहले किसी और विद्यालय पर तैनाती के लिए आदेश जारी किया गया था लेकिन बाद में उन्हें उनके घर के आस पास ज्वाइन करा दिया गया।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल सीहीपुर, प्राथमिक विद्यालय धीराजपुर, जूनियर हाईस्कूल ढेमा महराजगंज आदि विद्यालयों का नाम विकल्प वाली सूची में नहीं थी। इसलिए कि वहां पहले से ही अधिक अध्यापकों की तैनाती है। लेकिन सारे नियम कानून को ताक पर रख दिया गया और ऐसे विद्यालयों पर तैनाती के लिए खेल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में प्रभारी बीएसए मुन्नालाल कुशवाहा के डायट स्थित कार्यालय पर शिक्षकों ने हंगामा शुरू किया तो वह कार्यालय से निकल गए। इस संबंध में बात की गई तो प्रभारी बीएसए  कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इस संबंध में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कहाकि किसी भी शिक्षक ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है यदि शिकायत मिली तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed