फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Vice-Chancellor says teachers' problems will be solved on a priority basis.

शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : कुलपति

Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Vice-Chancellor says teachers' problems will be solved on a priority basis.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कुलपति सभागार में संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के परिचय समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के मुद्दों पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही वह विद्यार्थियों और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, समय से अंकपत्र जारी करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक संघ विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा। शिक्षकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वित्त अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत वित्त अधिकारी विनोद कुमार का स्वागत किया। डॉ. गंगेश दीक्षित ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी अपनी लिखी पुस्तक कुलपति को भेंट किया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। डॉ. नरेंद्र पाठक और डॉ. पवन पांडेय ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed