फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cyber fraudsters scammed 11500 by threatening with STF

Jaunpur News: साइबर ठगों ने एसटीएफ का डर दिखाकर ठगे 11,500 रुपये

Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraudsters scammed 11500 by threatening with STF
मड़ियाहूं। गनापुर गांव निवासी राजगीर मिस्त्री राकेश कुमार सरोज से साइबर ठगों ने एसटीएफ और पुलिस का डर दिखाकर 11,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। पीड़ित राकेश कुमार सरोज ने बताया कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो देखता है और उसके नाम से शिकायत दर्ज हुई है। आरोपी ने धमकी दी कि एसटीएफ से उसे उठवा लिया जाएगा। मामला रफा-दफा करने के लिए तत्काल बताए गए बैंक खातों में रुपये भेजने को कहा। आरोपी ने यह भी धमकाया कि रुपये नहीं भेजे तो उसे और उसके परिवार के सदस्यों को थाने में बंद करा दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइबर ठगी का है। शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed