फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar due to harsh firing Bride maternal sister was shot at stage of Jaimala in Jaunpur

हर्ष फायरिंग से हंगामा: जौनपुर में जयमाल के स्टेज पर दुल्हन की ममेरी बहन को लगी गोली, एक अन्य भी घायल

Sun, 18 Jun 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 07:49 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर जिले के मिरशादपुर गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान जयमाल के स्टेज पर खड़ी दुल्हन की 13 वर्षीय ममेरी बहन के पेट में गोली लग गई। गोली किसने चलाई यह साफ नहीं है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Uproar due to harsh firing Bride maternal sister was shot at stage of Jaimala in Jaunpur
हर्ष फायरिंग की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रतिबंध के बाद बाद भी हर्ष फायरिंग के मामले और घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीती रात यूपी के जौनपुर जिले के मिरशादपुर गांव में भी ऐसी ही एक घटना घटी। बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान जयमाल के स्टेज पर खड़ी दुल्हन की 13 वर्षीय ममेरी बहन के पेट में गोली लग गई। एक अन्य व्यक्ति छर्रा लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


शादी की खुशियों के बीच घटी घटना से हंगामा मच गया। थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गोली किसने चलाई यह साफ नहीं है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ऑपरेशन कर पेट से निकाली गई गोली

बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर में स्व. चौथीराम केवट की पुत्री रेनू की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के काजी नेवादा के राकेश के पुत्र संदीप से तय थी। शनिवार रात घर पर बरात पहुंची। खुशी के माहौल में द्वारचार, जलपान और भोजन के बाद रात करीब 12 बजे जयमाल शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर मंदिर जा रहे दंपती की बाइक ट्रक में भिड़ी, पत्नी के सामने पति की मौत

लोग बारी-बारी से दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़ रहे थे। इस दौरान जयमाल के स्टेज के पीछे से किसी ने फायरिंग कर दी। यह गोली सीधे रूबी बिंद (13) पुत्री बाढू निवासी काफरपुर सरायख्वाजा के पेट में लग गई। साथ ही वहां पर खड़े नन्हकू सरोज (45) निवासी ऊदपुर गेल्हवा के पैर में छर्रा लगने से घायल हो गए।

कक्षा सात में पढ़ने वाली रूबी अपने बुआ के यहां शादी में शामिल होने आई थी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। पहले रूबी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां रविवार शाम को ऑपरेशन किया गया। इस बाबत बदलापुर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शादी में वीडियो कैमरा की मदद से फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed