फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unaware officer, the village is divided into job

अफसर बेखबर, गांव में बंट रही नौकरी

Wed, 05 Oct 2016 01:05 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 05 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Unaware officer, the village is divided into job
books
 प्रौढ़ शिक्षा विस्तार सेवा के नाम पर बेरोजगारों को ठगने का बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया गया है। इसके तहत 12500 से 21000 रुपये प्रति माह मानदेय पर प्रत्येक ग्राम सभा में शिक्षक की नियुक्ति किए जाने का झांसा दिया गया है। ठगों ने नियुक्ति के लिए ग्राम प्रधानों को माध्यम बनाया है। दिल्ली से सीधे ग्राम प्रधानों के घर आवेदन फार्म डाक से भेजा जा रहा और आवेदन के लिए 960 रुपये शुल्क एक बैंक खाते में जमा कराया जा रहा है। कई ग्राम प्रधानों ने गुपचुप तरीके से आवेदन शुल्क जमा कराकर फार्म भेज दिया है जबकि ज्यादातर प्र्धान आवेदन आने से हैरान हैें। इस पूरे खेल से जिले के अफसरान बेखबर हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों के घर जो आवेदन भेजा जा रहा है उस पर काउंसिलिंग सर्विसेज ए-27 साहीन बाग, ओखला न्यू देलही 110025 का पता लिखा हुआ है। इसी पते पर आवेदन भी भेजने को कहा गया है। 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच के 12वीं पास लोगों से आवेदन मांगा गया है। खास बात यह कि आवेदन शुल्क बैंक पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 1509006900008440 में जमाकर उसकी रसीद की कापी आवेदन के साथ भेजने को कहा गया है। आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 960 रुपये जबकि विकलांगों के लिए 560 रुपये है। कहा गया है कि 12500 से 21000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। कई ग्राम प्रधानों ने गुपचुप तरीके से अपने लोगों का आवेदन भी जमा करवा दिया है।
विज्ञापन


बक्शा विकास खंड के गोपालापुर की ग्राम प्रधान नीतू सिंह को सोमवार को जब डाक से यह आवेदन प्राप्त हुआ तो उन्हें उसकी सत्यता पर शक हुआ। वह आवेदन लेकर सीधे ब्लाक मुख्यालय पहुंच गई और खंड विकास अधिकारी रमाकांत से इसकी तहकीकात की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ऐसी किसी भर्ती की जानकारी उन्हें नहीं हैं। गोरियापुर के ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, ब्राह्मणपुर बरखंडी के अशोक जायसवाल, चुरावनपुर के प्रधान मनोज कुमार सिंह, करंजाकला ब्लाक के मुस्तफाबाद की प्रधान ने भी  बताया कि उन्हें भी ऐसा ही आवेदन डाक से प्राप्त हुआ है। बदलापुर, मरहाजगंज, सुजानगंज, मड़ियाहूं, सोंधी आदि ब्लाकों में भी ग्राम प्रधानों के घर आवेदन पहुंचा है। नौकरी के लिए भेजे गए आवेदन आने से ग्राम प्रधान हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed