फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two young men on a bike injured in a car crash

Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Tue, 15 Sep 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two young men on a bike injured in a car crash
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार आजमगढ़ के दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी विनीत कुमार (32) अपने साथी संजय (29) के साथ बाइक से किसी काम से रविवार को जौनपुर शहर आ रहे थे। वह केशवपुर क्रासिंग पार करके गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही कार का चालक टक्कर मारते हुए भाग गया। बाइक सवार विनीत कुमार के सिर में और पीछे बैठे संजय के बाएं पैर में चोट आई है। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि घायलों के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article