फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two women killed in accident, three injured

हादसों में दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल 

Sun, 04 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two women killed in accident, three injured
मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पति और पुत्र समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लिलाई गांव निवासी बादामा देवी (45) पत्नी कृपाल बिंद अपने पुत्र सिगनू (22) के साथ किसी रिश्तेदार के घर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव जा रहीं थी। बाइक सिगनू चला रहा था जबकि उनकी मां पीछे बैठी थी।
विज्ञापन


वे नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही बादामा देवी सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। जबकि बाइक चला रहे सिगनू को मामूली चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर निवासी राजेंद्र कुमार (50), अपनी पत्नी अनारा देवी (45) और पुत्र अनिल कुमार (15) के साथ अपनी ससुराल सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर गए थे।

शनिवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक राजेंद्र चला रहे थे जबकि पत्नी और पुत्र पीछे बैठे थे। वे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आ गए। बस से धक्का लगते ही  अनारा देवी दाहिनी तरफ सड़क पर गिर पड़ीं और बस उनके ऊपर से गुजर गई।


जिससे अनारा की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि राजेंद्र और उनके पुत्र बायीं तरफ  गिरे। उन दोनों को भी चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से पिता पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed