फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two members of fake seal making gang arrested

फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two members of fake seal making gang arrested
कलेक्ट्रेट तिराहे पर अवैध तरीके से मोहर बनाने की सूचना के बाद एडीएम वित्त के आदेश के बाद मोहर बना? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने शनिवार को छापा मारकर फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने शनिवार को एक आर्डर पर खुद के कोर्ट की मुहर लगी देखी तो वे हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने मूल पत्रावली निकलवाकर देखी तो पता चला कि उन्होंने उस पर मुहर नहीं लगाई है। इस पर उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट के सामने एक गुमटी पर लेखपाल को भेजा। वहां उसने देखा कि एसडीएम कार्यालय की मुहर पड़ी है। एक पत्र पर मोहर लगी भी थी। लेखपाल ने इसकी जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दी। इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने पुलिस के साथ गुमटी की जांच की। इस दौरान 200 से अधिक मुहर मिली। जांच में पता चला कि वह बिना अनुमति के एसडीएम, थाने, कोर्ट , एसपी, डीएम कोर्ट आदि अधिकारियों की मुहर बना देता है। मोहर लगाने के बाद फर्जी हस्ताक्षर करा दिया जाता है। दुकानदार को लाइन बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद नखास में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक दुकानदार के यहां छापा मारा। यहां से भी 20 से अधिक मुहर मिली। जांच में पता चला कि 200 रुपये लेकर कंम्यूटराइज और रबर की मुहर बनाई जाती है। प्रशासन की इस कार्रवाई से फर्जी मुहर बनाने वालों में खलबली मच गई है। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि मुहर की गिनती नहीं हुई है, लेकिन वो दो सौ से अधिक होगी। पकड़े गए आरोपी मेरे कोर्ट, डीएम कोर्ट, एसपी और थानों की फर्जी तरीके से मुहर बना देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed