फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cattle smuggler arrested in police encounter one escaped in Jaunpur

UP Encounter: जौनपुर पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा, एक को लगी गोली; इनामी तस्कर मौके से भागा

Mon, 12 Jan 2026 03:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Jan 2026 03:22 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पिकअप व संरक्षित पशु बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक बदमाश मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Two cattle smuggler arrested in police encounter one escaped in Jaunpur
आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास अयोध्या मार्ग स्थित ढाबे के पास सोमवार तड़के करीब चार बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक इनामी तस्कर मौके से भाग गया। मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के दाहिने हाथ में गोली लगी। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन, गोवंश और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव निवासी इस्तेखार (35) पुत्र मुस्ताक और निजामपुर गांव निवासी जय सिंह (27) पुत्र गुड्डू लोना देर रात एक पिकअप वाहन में छह गोवंश लादकर आजमगढ़ से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चिरैया मोड़ के रेड एंड ग्रीन ढाबा के पास ताखा पुलिया पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Varanasi News: काशी में पतंगबाजी प्रतियोगिता शुरू, मेयर और नगर आयुक्त ने उड़ाई पतंग, खूब लड़ाए पेंच
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली इस्तेखार के दाहिने हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, दो तमंचे, कारतूस, चार जिंदा संरक्षित पशु और दो मृत पशु बरामद किया।



इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से भागे तस्कर की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed