{"_id":"644f3e8515627ca58c0d0fe5","slug":"two-bike-riders-youth-of-jaunpur-died-after-hit-by-roadways-bus-in-pratapgarh-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 01 May 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 May 2023 09:53 AM IST
सार
जौनपुर जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास रविवार देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में सतीश और गोविंद की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास रविवार देर रात में रोडवेज बस की चपेट में आकर जौनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया। जौनपुर जिले के भुला गांव निवासी सतीश (32) और गोविंद(22) रोजना काम करने के लिए प्रतापगढ़ जिले के देवसरा गांव जाते थे।
विज्ञापन
रविवार रात में काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। नगर गांव के पास एक दुकान पर बच्चों के लिए मिठाई लेने के लिए रुके। दुकान के बाहर ही थे तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों राजगीर का काम करते थे। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत: भयावह था हादसे के बाद का मंजर, दूर-दूर पड़े थे शव
विज्ञापन