फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A reward of 25,000 rupees each has been declared on both the suspended Sureri police station in-charge and the other accused.

Jaunpur News: निलंबित सुरेरी थानाध्यक्ष सहित दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Fri, 25 Sep 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 rupees each has been declared on both the suspended Sureri police station in-charge and the other accused.
जौनपुर। जलालपुर थाने में दर्ज वसूली-लूटकांड के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भागे दोनों आरोपियों निलंबित सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह और देहुआ गांव के राजनारायण गिरी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसआईटी, सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

17 सितंबर को जलालपुर थाने में रामपुर सेवरी निवासी विजय राजभर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि 15 सितंबर को वे कुठिया में अपनी जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान पर थे। संकीत सिंह नाम के व्यक्ति ने उसे बहाने से बरम बाबा के पास ले गया। जहां पहले से चार लोग चार पहिया वाहन में बैठे थे। वहां उसके साथ मारपीट की गई और तीन लाख रुपये घर से मंगाने का दबाव बनाया गया। मोबाइल छीनकर यूपीआई का पासवर्ड पूछने के बाद अलग-अलग खातों में 25-25 हजार रुपये भेजे गए और एटीएम से भी एक लाख रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने मामले में संकीत सिंह और विकास, तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी बीच सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाने से ड्यूटी से बिना उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए सीयूजी नंबर थाने में ही छोड़कर गायब हो गए। जिसे जलालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी से जोड़कर देखा जाने लगा। जांच में उनका व्यक्तिगत मोबाइल बंद आने लगा। मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया। जांच में पता चला कि केराकत थाना क्षेत्र के पहाड़ी पट्टी निवासी संकीत सिंह और विकास सिंह सगे भाई हैं। पुलिस के दबाव के कारण बुधवार को दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed