फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck collision killed the young man , fellow wounded

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 22 Sep 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 22 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the young man , fellow wounded
नगर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित रानीपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक दिलीप पटेल की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

टेकारडीह गांव निवासी दिलीप पटेल अपने साथी रविशंकर पटेल के साथ बाइक से डीजल लेने मडिय़ाहूं गया था। वह डीजल लेकर लौट रहा था।

मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर मडिय़ाहूं बाईपास स्थित रानीपुर गांव के पास पहुंचा था तभी मिर्जापुर से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद भारी संख्या में लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। दो घंटे तक मिर्जापुर जौनपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

एसडीएम रामकेश यादव ने जाम समाप्त करवाया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed