{"_id":"680fcaae074b16191605ec63","slug":"triple-talaq-given-through-mobile-case-filed-against-husband-and-four-others-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-133473-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मोबाइल से दिया तीन तलाक, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मोबाइल से दिया तीन तलाक, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। विवाह के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक देते हुए संबंध विच्छेद की धमकी दे दी। पीड़िता ने पति सहित सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तरपट्टी गांव निवासी नुरसवा पुत्री इस्माइल ने थाने पर तहरीर देकर पति, ननद, देवर एवं ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरी शादी वर्ष 2023 में 12 फरवरी को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोहम्मद आसिफ पुत्र इसराइल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति की बहन अफसाना नाजरीन, देवर मोहम्मद साहिल, ससुर मोहम्मद इस्माइल आए दिन दहेज की मांग कर मारने पीटने एवं प्रताड़ित करने लगे। जब इस बात की शिकायत पति आसिफ से की तो वे भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दहेज की मांग करते हुए तीन तलाक देने की धमकी देने लगा। 19 मार्च को लोग जबरन मुझे मेरे माता-पिता के घर के सामने छोड़कर भाग गए। 14 अप्रैल को पति ने फोन पर ही गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिहं ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।