{"_id":"6a9883fdb22d9e975408c0cd","slug":"44-roads-will-be-built-with-4838-million-making-travel-easier-for-50-thousand-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-162132-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 48.38 करोड़ से बनेंगी 44 सड़कें, 50 हजार लोगों को आवागमन में होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 48.38 करोड़ से बनेंगी 44 सड़कें, 50 हजार लोगों को आवागमन में होगी सुविधा
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में विकास की गति में तेजी आने की उम्मीद जगी है। कई बदहाल सड़कों की सूरत जल्द बदलने की तैयारी है। शासन की ओर से 44 सड़कों के निर्माण के लिए 48 करोड़ 38 लाख का बजट जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। सड़क निर्माण होने से 50 हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। जनपद में शहर से गांव तक की मुख्य और संपर्क सड़कें बदहाल हैं। बारिश में इन सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से हालात नारकीय हो जाते हैं। इन सड़कों की मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। इन सड़कों की लंबाई करीब 68.02 किलोमीटर है। उम्मीद है कि अक्तूबर में सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।
इन प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प
गफ्फरपुर संपर्क मार्ग, जयरामपुर मौर्यबस्ती संपर्क मार्ग
पुरा अंधेरी पोखरिया बस्ती संपर्क मार्ग, सिधवन पासी बस्ती मार्ग
काजीपुर मौर्यबस्ती संपर्क मार्ग, जमुहाई पक्की मुख्य मार्ग से स्कॉलर के स्कूल के बगल से प्रजापति बस्ती संपर्क मार्ग
बटाऊबीर-मई नौपेड़वा मार्ग, रामनगर से रमनीपुर संपर्क मार्ग
बदलापुर के प्रयागराज-गोरखपुर एसएच-34 मार्ग से भलुआही होते हुए बिठुआकला संपर्क मार्ग
सरपतहा समोधपुर मार्ग के किमी-1 से दाएं स्टेडियम होते हुए कम्मरपुर संपर्क मार्ग
जिले की बदहाल 44 सड़कों को सुधारा जाएगा। इसके लिए शासन से करीब 48 करोड़ 38 लाख का बजट जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
- राजेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड