फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A student from Dobhi has been confirmed with swine flu, bringing the number of patients in the district to seven

Jaunpur News: डोभी की रहने वाली छात्रा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, जिले में अब मरीजों की संख्या हुई सात

Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A student from Dobhi has been confirmed with swine flu, bringing the number of patients in the district to seven
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। केराकत के डोभी की छात्रा में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी थी। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वे वाराणसी में रहकर पढ़ाई करती है। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए वहीं भर्ती किया गया। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जियाउल हक ने बताया कि छात्रा स्वस्थ है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है।

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में बनेगा फ्लू क्लिनिक
मल्हनी।
स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए फ्लू क्लिनिक स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों की जांच से लेकर उपचार की सुविधा देने की तैयारी है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से पीएचसी रसूलाबाद में कई स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर, बैनर और अन्य संचार माध्यमों से लोगों को स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया गया। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि स्वाइन फ्लू/इन्फ्लुएंजा एक वायरल संक्रमण है। अनावश्यक भय या घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी ने कहा कि अस्पताल में संभावित मरीजों की जांच और उपचार के लिए तैयारियां की जा रही हैं। दवाइयों, जांच सुविधाओं, चिकित्सा सामग्री और जरूरी उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि संक्रमण की शीघ्र पहचान, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed