फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man drowned in a pit dug for fish farming

Jaunpur News: मछली पालने के लिए खोदे गड्ढे में युवक डूबा

Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in a pit dug for fish farming
थानागद्दी। केराकत के नाऊपुर गांव में मंगलवार की देर शाम मछली पालन के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर आलिम अंसारी (19) की डूबने से मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नाऊपुर गांव निवासी बिलाल ने बताया कि आलिम बचपन से ननिहाल में रहता था। उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद नाना-नानी ने उसका पालन-पोषण किया। बिलाल ने अपने घर से करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे जमीन पर चहारदीवारी कराई थी।
विज्ञापन

बाउंड्री के अंदर दो दिन पहले मछली पालन के लिए 15 फीट लंबा और 15 फीट चौड़े गड्ढे की खोदाई हुई थी। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। मंगलवार की शाम को आलिम अपने मौसरे भाई के साथ गड्ढे के पास खड़ा था।
विज्ञापन

अचानक गीली मिट्टी खिसक गई और आलिम संतुलन खोकर गहरे गड्ढे में जा गिरा। पानी और दलदली मिट्टी के कारण वह बाहर निकलने के बजाय अंदर धंसता चला गया। मौसरे भाई ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed