फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trigrahi Yoga being formed on Holi, will give happiness, prosperity and wealth

Jaunpur News: होली पर बन रहा त्रिग्रही योग, देगा सुख-समृद्धि एवं धन

Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trigrahi Yoga being formed on Holi, will give happiness, prosperity and wealth
मछलीशहर। होली पर्व के अवसर पर त्रिग्रही योग बन रहा है, जो लोगों को सुख, समृद्धि एवं धन की वृद्धि कराएगा। यह संयोग कुंभ राशि में शनि, शुक्र व मंगल की युति से बन रहा है। इसके साथ ही अपनी राशि के अनुसार रंगों का उपयोग करने से राशि के स्वामी की कृपा मिलती है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च रविवार को रात्रि 10-29 से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

ज्योतिष संतोष तिवारी के अनुसार शनि कर्म और लाभ भाव का कारक है जबकि शुक्र सुख, भोग व वैभव के प्रदाता है। धन के देवता शुक्र के साथ मंगल है। कई वर्षों के बाद ऐसा त्रिग्रही योग होली पर्व पर बन रहा है जो विशेष लाभदायी है। ज्योतिष एवं तंत्र के विद्वान शैलेश मोदनवाल बताते है कि होली में राशियों के अनुसार रंगों का प्रयोग करना विशेष लाभदायी है। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, होली पर इस राशि के लोग लाल रंग का प्रयोग करें, साथ ही सिंह राशि के लोग भी लाल रंग का प्रयोग करें। लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। वृष और तुला राशि का स्वामी शुक्र है, इस राशि के जातक सफेद रंग का प्रयोग करें। सफेद रंग शांति और विरक्ति का प्रतीक है। मिथुन और कन्या राशि के लोग हरे रंग का प्रयोग करें। हरा रंग सौम्यता, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। धनु एवं मीन राशि के लोग पीले रंग का प्रयोग करें। पीला रंग बृहस्पति का है जो आशा, मिलन व भावुकता का प्रतीक है। मकर व कुंभ राशि के लोग नीले रंग का प्रयोग करे। यह रंग मानसिक शांति प्रदान करता है। इस प्रकार अपने राशियों के रंगों का प्रयोग कर आप अपने राशियों के स्वामी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed