{"_id":"611ab4f18ebc3e42bf7b0ed8","slug":"train-standing-at-the-crossing-due-to-engine-failure-jaunpur-news-vns6063338171","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में खराबी से क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में खराबी से क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
सुहेलदेव एक्सप्रेस अप ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रविवार को शाम को औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन से पहले स्थित रेलवे क्रासिंग पर रुक गई। इससे रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन चालक ने इंजन में आई खराबी को ठीक करने में सफलता पाई। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन जाने के बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार की शाम सुहेलदेव एक्सप्रेस अप गाजीपुर से दिल्ली जा रही थी। इस बीच डोभी स्टेशन से पहले वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर अचानक इंजन में खराबी आ गई। जिससे ट्रेन रेलवे क्रासिंग पर ही रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण जाम में फंसकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग गंतव्य तक पहुंचने को बेताब रहे, लेकिन कोई और रास्ता नहीं होने के कारण लोग जाम फंसे रहे। उधर, ट्रेन चालक काफी देर तक मशक्कत के बाद इंजन में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में सफल हुआ। इसके बाद वह ट्रेन को लेकर रवाना हुआ। जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। डोभी के स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा सुहेलदेव एक्सप्रेस अप ट्रेन इंजन में तकनीकी खराबी आने से रविवार की शाम वाराणसी- आजमगढ़ हाइवे पर डोभी स्टेशन से पहले स्थित रेलवे क्रासिंग पर रुक गई थी। ट्रेन चालक ने काफी प्रयास के बाद गड़बड़ी दूर की। इसके बाद ट्रेन लेकर आगे के लिए रवाना हुआ। इस बीच एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेन रुकी रही।