{"_id":"66e8091650e445e0cd03f79e","slug":"train-service-remained-suspended-in-jaunpur-due-to-rail-track-breakage-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: टूटी रेल पटरी से गुजर गई सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, सुल्तानपुर से आने वाली सेवा घंटों रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: टूटी रेल पटरी से गुजर गई सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, सुल्तानपुर से आने वाली सेवा घंटों रही बाधित
Mon, 16 Sep 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:01 PM IST
सार
जफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी टूटने से कई घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
रेलवे पटली की मरम्मत करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जफराबाद सुल्तानपुर रेल प्रखंड के हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूरब रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी टूटने से सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन सोमवार की सुबह बंद कर दिया गया। पटरी टूटने की घटना सुबह सात बजे तब पता चली जब सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली सुहेलदेव ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान तेज की आवाज आई। जिसे सुनकर वहां मौजूद गेटमैन नजदीक से जाकर देखा तो पटरी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर कृष्णा नंद पांडेय ने रजनीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी टूटने की सूचना कंट्रोल रूम में दे दी। उधर, दिल्ली से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन