{"_id":"6adfaba8cf7de7d6320b6bf0","slug":"the-dog-bit-the-nine-year-old-childs-private-parts-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165754-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कुत्ते ने नौ साल के बच्चे का काटा गुप्तांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कुत्ते ने नौ साल के बच्चे का काटा गुप्तांग
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का झुंड
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी मछलीशहर। कठार गांव में रविवार की शाम सात बजे कुत्ते ने नौ साल के बच्चे का गुप्तांग काट लिया। परिजन उसे लेकर मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। निजी अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत अब ठीक है। परिजनों के अनुसार बच्चा रविवार की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर गए। घटना के बाद से गांव में दहशत है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
ढाई साल में एक लाख से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते ढाई साल में जिले में एक लाख से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है। सीआरओ अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि पचहटिया में 2.40 करोड़ रुपये से एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। लेकिन अभी तक शासन से बजट नहीं मिला है। जिला अस्पताल में 21 सितंबर से 20 अक्तूबर तक कुत्ते के काटने के बाद 2,748 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। मछलीशहर सीएचसी में 20 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच 1,137 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया। मड़ियाहूं सीएचसी में सितंबर में 325 और अक्तूबर में अब तक 337, मुफ्तीगंज में सितंबर में 229 और अक्तूबर में 210 तथा खुटहन सीएचसी में सितंबर में 258 और अक्तूबर में अब तक 319 लोगों को इंजेक्शन लगाया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
- मीरगंज क्षेत्र के मीरपुर में साल 2021 में कुत्ते के काटने के कुछ दिन बाद आठ साल कृष्णा की मौत हो गई थी।
- थानागद्दी के नाऊपुर निवासी धर्मेंद्र गौड़ की भी बीते साल जुलाई में कुत्ते के काटने के बाद मौत हो गई थी।
- मड़ियाहूं के नेवढ़िया गांव में बीते साल कुत्ते के काटने के बाद पांच साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
- शाहगंज के चकलालमनपुर गांव में सात साल के सूर्य को कुत्ते ने मुंह और आंख के आसपास काट लिया था।
- 20 अगस्त को शाहापुर गांव में कुत्तों के झुंड ने आठ साल के ऋषभ को काटकर घायल कर दिया था।
- 8 जुलाई को आठ साल के शिवांश पर भी कुत्तों ने हमला किया था।