फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chances of rain with thunder and lightning from October 29 to 31

Jaunpur News: 29 से 31 अक्तूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain with thunder and lightning from October 29 to 31
शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक
जौनपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 31 अक्तूबर को भारी बारिश हो सकती है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इसका असर खेतों में तैयार धान की फसल पर पड़ सकता है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि संभावित खराब मौसम से धान की खड़ी फसल गिर सकती है। धान की बालियों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल बारिश में भीगने से प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा सरसों की बोआई, आलू की खेती के लिए खेतों की तैयारी और सब्जियों की फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed