फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Artists brought the heroic saga of the 1857 revolution to life

Jaunpur News: 1857 की क्रांति की वीरगाथा को कलाकारों ने किया जीवंत

Tue, 27 Oct 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Artists brought the heroic saga of the 1857 revolution to life
कलेक्ट्रेट प्रेक्षा गृह में नाटक करते कलाकार। संवाद
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को ऐतिहासिक नाटक ‘क्रांति का बिगुल’ का मंचन किया गया। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, भारतेंदु नाट्य अकादमी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथाओं और अमर शहीदों के बलिदान को मंच पर जीवंत किया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों में देशभक्ति का भाव जागृत किया। शुभारंभ भाजपा जौनपुर के महामंत्री पीयूष गुप्ता और सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन विमला सिंह को सम्मानित किया गया। नाटक में स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक घटनाक्रमों के माध्यम से वीरों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से देशप्रेम, साहस और स्वतंत्रता के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। प्रसिद्ध रंगकर्मी गुंजन शुक्ला के निर्देशन में हुई प्रस्तुति ने दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया। नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज, टीडी कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज और राज कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी कैडेट ने नाटक देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed