फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four complaints of usury were filed in 24 hours

Jaunpur News: 24 घंटे में सूदखोरी की चार शिकायतें हुईं दर्ज

Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four complaints of usury were filed in 24 hours
जौनपुर। बिना लाइसेंस सूदखोरी करने और मनमाना ब्याज वसूलकर लोगों को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जौनपुर पुलिस की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर अब तक बीते 24 घंटे में चार शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें मुंगराबादशाहपुर, शहर कोतवाली और बरसठी क्षेत्र से संबंधित शिकायतें शामिल हैं। पुलिस ने सूदखोरी के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिकायतों की जांच के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब ऐसे लोगों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर रुपये उधार देने वालों के साथ ही लाइसेंस होने के बावजूद निर्धारित मानकों से अधिक ब्याज वसूलने वाले साहूकार भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। ब्याज की अदायगी नहीं होने पर कर्जदार को धमकी देने, प्रताड़ित करने या उसकी जमीन-मकान अपने नाम कराने के लिए अनुचित दबाव बनाने की शिकायतों पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

थाने या जारी नंबर पर दे सकते हैं शिकायत
पुलिस ने पीड़ितों और ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले लोगों से सामने आकर शिकायत करने की अपील की है। इसके लिए संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9454458196 पर भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


जारी किये गये नंबर पर अब तक चार शिकायतें मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। सूदखोरी करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. यशवीर सिंह एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed