फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janitor suspended over school filth, secretary given instructions to issue notice

Jaunpur News: स्कूल में गंदगी पर सफाईकर्मी को किया निलंबित, सचिव को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Tue, 27 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Janitor suspended over school filth, secretary given instructions to issue notice
जौनपुर। सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत परौवा का निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। कंपोजिट स्कूल परौवा में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी के निलंबित करने तथा ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी की प्रगति की समीक्षा की। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। स्कूल की टूटी हुई चहारदीवारी का निर्माण सात दिन में पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरोवर परिसर में उगी घास की सफाई कराने तथा स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को शौचालय, पेंशन, आवास, आयुष्मान भारत एवं राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार, अधिशासी अभियंता जल निगम, खंड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed