फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Toilets ringing with dirt, urinals and doors are broken

गंदगी से बजबजा रहे शौचालय, टूटे पड़े हैं यूरिनल व दरवाजा

Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Toilets ringing with dirt, urinals and doors are broken
सरकार भले ही स्वच्छता के लिए नित नई कवायद कर रही हो, लेकिन जिम्मेदार शासन की मंशा को परवान चढ़ाने में लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए अधिकांश शौचालयों में या तो गंदगी की भरमार है या फिर उसके दरवाजा व यूरिनल आदि टूटे हुए हैं। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग इन शौचालयों का उपयोग करने से भी हिचक रहे हैं, जिससे शौचालय उद्देश्य विहिन साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में नगर पालिका की ओर से लाखों रूप ये खर्च कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इस दौरान कुल 24 सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं। लेकिन इसमें से कई शौचालय आज भी बंद पड़े हैं तो कईयों में गंदगी है और कईयों का दरवाजा आदि टूटा पड़ा है। इस दौरान मंडी नसीब खां मोहल्ले में बना सामुदायिक शौचालय में जहां गंदगी की भरमार है। वहीं दरवाजा भी टूटा पड़ा है। पालिटेक्निक चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय का यूरिनल टूटा हुआ है। भंडारी मोहल्ले में बना सामुदायिक शौचालय में गंदगी की भरमार है। ईशापुर मोहल्ले में बना सामुदायिक शौचालय का दरवाजा व यूरिनल टूटा हुआ है, जिसके कारण शहरवासियों के साथ ही शहर में आने वाले अन्य लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed