फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today BSA Dr. Gorakhnath Patel will be honored

आज बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल होंगे सम्मानित

Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today BSA Dr. Gorakhnath Patel will be honored
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी सिकरारा राजीव कुमार यादव को दस फरवरी को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वेबिनार का आयोजन किया गया है। जिला स्तर पर बीएसए का राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान दिल्ली द्वारा नेशनल अवार्ड फार इनोवेशंस एण्ड गुड प्रैक्टिसेस इन एजूकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा ब्लाक स्तर पर इस सम्मान के लिए सिकरारा के खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का भी चयन हुआ है। बीएसए ने बताया कि शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण कार्य में नवाचार के माध्यम से बेहतर सुधार के लिए उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ डा. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। जिसके मुताबिक दस फरवरी को दोपहर तीन बजे आनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा बीएसए और एबीएसए को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed