फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three inter-district vehicle thieves arrested with six bikes

छह बाइक के साथ तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district vehicle thieves arrested with six bikes
जफराबाद थाने की पुलिस ने चोरी की छह बाइक के साथ तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह और चौकी प्रभारी रामजी सैनी हमराहियों के साथ रविवार की रात नावघाट तिराहे के पास मौजूद थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर कल्याणपुर की तरफ से कस्बे की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ लाडनपुर तिराहे के पास घेरेबंदी की। उसी समय कल्याणपुर गांव की तरफ से तेज रफ्तार में से दो बाइक आती दिखी। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ की तो पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है। उनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चार और बाइक बरामद की गई। बरामद सभी छह बाइक चोरी की है। पकड़े गए वाहन चोरों ने मोनू उर्फ स्वप्लीन कुमार निवासी गंगापट्टी थाना लाइनबाजार, गुड्डू उर्फ दिनेश राम निवासी सखोई, शिवशंकर राम निवासी सुल्तानपुर थाना लाइनबाजार शामिल है। मोनू ही गैंग का लीडर है। उनके पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह ने बताया कि मोनू पर छह तथा अन्य दोनों पर पूर्व में जिले के बाहर के थानों में भी वाहन चोरी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed