{"_id":"580a72c34f1c1b726b706408","slug":"three-died-from-drowning-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चंदवक, बदलापुर और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो बालक और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पवांरा थाना क्षेत्र के खरूवावा गांव निवासी राजेश कुमार गौतम के पुत्र राहुल गौतम (25) गुरुवार की शाम पवांरा बाज़ार के लिए घर से निकला था।
देर रात तक वह घर नही पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई। पूरी रात उसकी खोजबीन होती रही। पता नही चल पाया । शुक्रवार को सुबह राहुल का शव गांव के ही एक तालाब मे उतराया हुआ मिला तो गांव में सनसनी फैल गई । परिजन भी मौके पर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया ।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थानाधयक्ष बिन्द कुमार का कहना है परिजनों की तरफ से किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया गया है ।
विज्ञापन
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह का पांच वर्षीय एकलौते पुत्र मयंक की घर के निकट स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मयंक घर से कई घंटों से गायब था तो परिजनों ने सोचा की पास में ही कही खेल रहा होगा।
काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परेशान परिजन इधर उधर खोजने लगे। पोखरे में मयंक का शव उतराया हुआ मिला। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में गुरूवार को गढ्ढे में डूबने से बालक की मौत हो गई।
गांव निवासी विजय कुमार का तीन वर्षीय पुत्र अनुराग गुरूवार को खेलते-खेलते घर से लापता हो गया। जिसे परिजन ढूंढते-ढूंढते परेशान हो गये। अंत में घर के सामने हैंडपाइप के पास खोदे गये गढ्ढे में मिला। उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।