{"_id":"6a109db1e2df3fd4d007f4db","slug":"the-temperature-has-been-around-44-degrees-for-five-days-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-155642-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच दिन से 44 डिग्री के आसपास बना है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच दिन से 44 डिग्री के आसपास बना है तापमान
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही तरबूज की खरीददारी करते लोग। संवाद
जौनपुर। सूरज की किरणों ने आग उगलना शुरू कर दिया है। पिछले पांच दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में धूप तो रात में उमस भरी गर्मी लोगों से लोग परेशान हैं। पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दोपहर में चौराहों पर सन्नाटा रह रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी अब अपना तल्ख रुख अख्तियार कर चुकी है। लू ने लोगों को बेचैन कर दिया है। दोपहर में तो बाइक से निकलने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है। कहीं सरकारी प्याऊ की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस बार पीछे रह गई हैं। असहाय सहायता समिति का ठेला अवश्य कहीं न कहीं दिखाई पड़ जाता है। नगर पालिका परिषद के स्टैंड पोस्ट भी अब कहीं नजर नहीं आते हैं।
जिला प्रशासन ने फिर जारी किया अलर्ट
जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने जनपद वासियों से भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा कि जनपद में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में सतर्कता के साथ रहने की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती एवं शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले कपड़े पहनें तथा सिर को ढकने के लिए कैप, गमछा या छाते का उपयोग करें। धूप से बचने के लिए चश्मे का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। डीएम ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी चिकित्सकीय केंद्र जैसे सीएचसी, पीएचसी अथवा जिला अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लें।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही तरबूज की मांग में उछाल
केराकत : गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही केराकत की बाजारों में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ गई है। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह सजी तरबूज की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में फिलहाल तरबूज 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। तरबूज व्यवसायी विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि इस बार महाराष्ट्र के नांदेड़ से अलग-अलग किस्मों के तरबूज मंगाए गए हैं। इनमें नीला तरबूज 50 रुपये, काला 20 रुपये, हरा 30 रुपये तथा पीला तरबूज 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।