फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The rogue arrested after robbing 1.57 lakh from Fino bank operator

फिनो बैंक संचालक से 1.57 लाख लूटकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The rogue arrested after robbing 1.57 lakh from Fino bank operator
फिनो बैंक संचालक से 1.57 लाख लूटकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सिपाही की दिलेरी से पकड़ा गया बदमाश, लूट का माल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अभिलाखपुर गांव के पास से सोमवार को दोपहर फिनो बैंक के संचालक से 1.57 लाख रुपये लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का माल और बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही विनोद सिंह की दिलेरी से पुलिस को यह सफलता मिली है।
क्षेत्र के भोड़ा गांव निवासी अनुपम जयसवाल भोंडा बाजार में ही फिनो बैंक का संचालन करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक से एक लाख रुपया निकालकर व अपने एक दोस्त से 57 हजार रुपया उधार लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भोंडा लगधरपुर मार्ग पर अभिलाखपुर गोदाम के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भागने लगे। सामने से आ रहे सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही विनोद सिंह ने तेज रफ्तार से भाग रहे बदमाशों का पीछा कर लिए। सिपाही को पीछा करता बाइक चला रहा बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर कदीहद गाँव के पास जंगल झाड़ियों में छिप गए। इधर सिपाही विनोद सिंह ने घटना की सूचना नेवढ़िया थानाध्यक्ष को देते हुए बदमाशों का पीछा करते जंगल तक पहुंच गए। पीछे से नेवढ़िया थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस ने झाड़ियों के अलावा गांव में भी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पकड़े गए बदमाश के पास से लूट का 1.57 लाख रुपया बरामद हो गया। बदमाश ने अपना नाम चंदन सिंह निवासी हरिभानपुर थाना कपसेठी बताया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि दूसरे बदमाश की भी तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरेंव बाजार के पास सोमवार को बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलि ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरेंव गांव निवासी 62 वर्षीय कमला पत्नी सूबेदार दोपहर करीब तीन बजे किसी काम से बाजार आई थीं। वह सामान लेकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी तभी मड़ियाहूं से जलालपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed