फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature dropped due to cold wind, market warmed with winter clothes

Jaunpur News: ठंडी हवा से गिरा तापमान, सर्दी के कपड़ों से गर्माया बाजार

Sat, 25 Nov 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cold wind, market warmed with winter clothes
जौनपुर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही जिले के मुख्य बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सड़क के किनारों पर फड़ लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है। जगह-जगह नेपाली बाजार सजे हैं।
विज्ञापन

ठंडी का सीजन अब शुरू होने की वजह से बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है। सर्दियों के मौसम के लिए बच्चों व बड़ों दोनों के ही गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। दो-तीन दिनों से ठंड का तेवर काफी बढ़ गई है। भोर में पारा करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है। दूसरी तरफ वैवाहिक समारोह में भी शामिल होना है। इसके चलते बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग तेज हो गई है। रेडिमेड वस्त्र विक्रेताओं ने भी भरपूर स्टाक रख लिए है। शहर में स्टेशन रोड, ओलंदगंज समेत चौक-चौराहे आदि स्थानों पर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गईं हैं। शाहीपुल स्थित फुटपाथ दुकानदार रामपाल ने बताया कि ठंड की शुरुआत में अधिकतर लोग छोटे-छोटे बच्चों के कपड़े खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए स्वेटर, टोपी, पायजामा आदि नए-नए आकर्षक गर्म कपड़े उपलब्ध हैं। बताया कि बच्चों के गर्म कपड़े कोलकाता से लाए जा रहे हैं। वहीं पंजाबी मार्केट में भी गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। बाजार में कम वजन और अधिक गर्म कपड़ों की मांग ज्यादा है। पंजाबी मार्केंट में कपड़ा विक्रेता नेपाल निवासी दावा ने बताया है कि गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की खरीद बढ़ रही है। बड़ों के जैकेट 700 से लेकर 2000 तक, स्वेटर 400 से लेकर 1500 तक, बच्चों के स्वेटर 500 से लेकर 800 तक, टोपी 100 से 500 तक, लेडिज कड़ाई वाले साल 800 से लेकर 1200 तक उपलब्ध है।
विज्ञापन

स्वेटर से ज्यादा जैकेट की मांग
ठंड से बचाव के लिए स्वेटर की अपेक्षा जैकेट की मांग अधिक है। युवा टोपी वाले जैकेट खरीद रहे है। बच्चों के लिए भी जैकेट की खरीद की जा रही है। स्कूली बच्चों के रंगीन स्वेटर, जैकेट कोट ब्राडेड कंपनियों के गर्म की मांग अधिक है। महिलाएं कड़ाई वाला साल व स्वेटर अधिक पंसद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed