फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Take advantage of e-books of university students

ई-किताबों का लाभ उठाएं विवि के विद्यार्थी

Mon, 27 Apr 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of e-books of university students
जौनपुर। पूविवि अपने छात्रों को ई-बुक्स की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। विवि के छात्रों को लॉकडाउन में पढ़ाई के लिए किताबों का संकट न हो इसके मद्देनजर विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन की किताबें ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

पुस्तकालय के मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों ने छात्र हित में ई-बुक्स की रिमोट एक्सेस की सुविधा उपलब्ध कराई है। अभी तक इन किताबों को विश्वविद्यालय परिसर में ही पढ़ा जा सकता था। अब पासवर्ड के माध्यम से घर बैठे कोई भी किताबों को पढ़ सकता है। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंध, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की किताबें शिक्षक और विद्यार्थी लाभ ले सकते हैं। स्प्रिंगर, एल्सवियर, एमराल्ड, कैंब्रिज, टेलर एंड फ्रांसिस, सेज आदि प्रकाशक की किताबें उपलब्ध है। इसके साथ ही ऑनलाइन शोध पत्रिकाओं को भी एक्सेस करने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि संबंधित विषय के शिक्षक व विद्यार्थी संपर्क कर अपने विषय के ई-बुक के बारे में जानकारी ले सकते हैं। तकनीकी सहायता के लिए डॉ. विद्युत मल शिक्षकों से समन्वय में कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में ऑनलाइन शिक्षण बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। ऑनलाइन लाइब्रेरी इसमें काफी मददगार साबित हो रही हैं। आने वाले समय में ई-कंटेंट को और समृद्ध करने के लिए वैश्विक तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed