{"_id":"629504c2a456513bb9546811","slug":"students-of-class-9-to-12-will-be-made-online-jaunpur-news-vns6563394121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ से 12 तक के छात्र किए जाएंगे आनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ से 12 तक के छात्र किए जाएंगे आनलाइन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों का डाटा आनलाइन कर रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों का मोबाइल नंबर और उनकी ई-मेल आईडी वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद इन छात्रों को समय-समय पर पठन पाठन संबंधी सूचनाएं मुहैया कराएगा। छात्र बोर्ड की सूचनाओं से अपडेट होते रहेंगे। नई शिक्षा नीति में किए गए बदलाव के साथ अन्य जरूरी सूचनाएं छात्रों के मेल पर पहुंचेगी। इससे छात्रों को काफी राहत मिलेगी। वह बदलाव के इस दौर में अपने आप को अपडेट कर सकेंगे।
जिले में माध्यमिक स्तर के 641 विद्यालय हैं। जिसमें से 150 वित्तपोषित विद्यालय और 30 राजकीय विद्यालय के अलावां शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई होती है। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पंजीकृत छात्रों को पूरा पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कर दें। सरकार की इस पहल से विद्यालय संचालक भी पसोपेश में हैं कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि जुलाई तक सभी विद्यालय छात्रों का लेखजोखा आनलाइन करने के साथ ही विभाग को पूरा डिटेल उपलब्ध करा देंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सरकार छात्रों का डिटेल किस लिए अपडेट कर रही है। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि शासन के निर्देश से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि समय रहते छात्रों का डिटेल अपडेट करके उसकी एक प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराना सुुनिश्चित करें।