फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Step father arrested for molesting minor daughter in jaunpur victims mother filed case

रिश्ता शर्मसार: नाबालिग से दुराचार के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 07 Feb 2022 02:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Feb 2022 02:30 PM IST
सार

जौनपुर में एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर गौराबादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Step father arrested for molesting minor daughter in jaunpur victims mother filed case
सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप - फोटो : फाइल

विस्तार

जौनपुर के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है।  इसमें पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दूसरी शादी पिंटू गौतम के साथ हुई थी। तब उसकी बेटी आठ साल की थी। आरोप है कि पिंटू आदतन शराबी और अपराधी प्रवृति का है। उसकी नियत प्रार्थी की बेटी के प्रति ठीक नहीं थी।  
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
आरोप है 26 जनवरी को वह काम पर गई, तब घर पर पति पिंटू  व 11 वर्षीय बेटी घर पर थे। काम से लौटने पर बंद कमरे में बेटी रो रही थी। बेटी से बात की तो उसने आपबीती बताई। आरोप है कि पिता ने बेटी से गलत काम किया। इस बात का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट और गालीगलौज की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से भयभीत प्रार्थी ने अपनी बेटी को लेकर आजमगढ़ स्थित मायके चली गई। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर दी है। मामले में थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी पिता की गिरफ्तार कर लिया गया है। उचित कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed