{"_id":"5f1158cc8ebc3e635821a1fd","slug":"staff-leader-of-purvanchal-university-collapsed-from-balcony-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि के कर्मचारी नेता की बालकनी से गिरकर मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि के कर्मचारी नेता की बालकनी से गिरकर मौत, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा
Fri, 17 Jul 2020 01:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक और कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री की शुक्रवार की सुबह बालकनी से गिरकर मौत हो गई। वह विवि परिसर में ही आवासीय कॉलोनी में रहते थे। निधन की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। विवि में अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जफराबाद के अहमदपुर निवासी पृथ्वीराज सिंह (56) विवि के गोपनीय विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह विवि परिसर स्थित अपने आवास की बालकनी में खड़े होकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक बेहोश होकर बालकनी से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। निधन की खबर पाकर विवि के कर्मचारियों में शोक छा गया। परिसर में शोक सभा कर गतात्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा के बाद विवि में अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन