फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Information of inter-colleges uploaded on the board's website

Jaunpur News: बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हुईं इंटर कॉलेजों की सूचनाएं

Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Information of inter-colleges uploaded on the board's website
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेजों की जांच कर आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिले में 667 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 150 वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय और 484 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षा में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इसमें 3 राजकीय, 116 अशासकीय और 87 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे। परीक्षा में 154122 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हालांकि इस साल अभी तक बोर्ड ने छात्रों की संख्या का डिटेल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

माध्यमिक और इंटर कॉलेज ने परिषद की वेबसाइट पर स्कूलों के संसाधनों का ब्योरा अपलोड कर दिया है। केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने का इंतजार है। परीक्षा के लिए विद्यालयों से आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन देने का निर्देश दिया गया था। सत्र 2025 की परीक्षा में जिला मुख्यालय स्थित कुछ वित्तपोषित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। कॉलेजों की निगाहें बोर्ड की ओर से जारी होने वाली सूची पर टिकी है। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कॉलेजों का डाटा लॉक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed