फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sprung teen bridge in Gomti river

गोमती नदी में पुल से कूदा किशोर

Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sprung teen bridge in Gomti river
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बरमलपुर गांव निवासी संदीप कुमार यादव (18)पुत्र सियाराम सोमवार सुबह करीब नौ बजे गोमती नदी के पुल की रेलिंग पकड़ कर नदी में झूल गया और कुछ देर बाद हाथ छूटा और गोमती नदी में गिर गया। उसे गिरते लोगों ने देखा तो किसी मल्लाह ने इसकी सूचना उसके पिता को दिया तब जाकर लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

संदीप सुबह पुल पर पहुंचा और रेलिंग पकड़ कर झूल गया। कुछ देर बाद जब उसके हाथ में तेज दर्द होने लगा और वह जोर - जोर चिल्लाने लगा। उस समय दो नाविक शौच के लिए गए थे । जब तक दौड़ कर जाते उसका हाथ जबाब दे गया और नदी की बीच धारा में वह गिर गया। मल्लाह बताते हैं कि अक्सर ऐसा होने पर एक बार गिरने वाला ऊपर जरूर दिखता है। किंतु इसमें ऐसा नहीं हुआ और वह वहीं समा गया। घटना के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खाना पूर्ति कर वापस चली गई। समाचार लिखने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed