फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The finishing work of the Janghei flyover will be done by the first week of October.

Jaunpur News: अब अक्तूबर के पहले सप्ताह तक होगा जंघई फ्लाईओवर के फिनिशिंग का काम

Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The finishing work of the Janghei flyover will be done by the first week of October.
जौनपुर। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) पर जंघई रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का इंतजार कर रहे लोगों को बारिश ने एक बार फिर झटका दिया है। क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण फ्लाईओवर पर डामरीकरण का काम पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन

इससे 30 सितंबर तक काम पूरा करने की तय समयसीमा प्रभावित हो गई है। अब अक्टूबर के पहले सप्ताह तक डामरीकरण और बाकी फिनिशिंग कार्य पूरा करने की योजना है। कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने स्लैब के ज्वाइंट भरने के बाद डामरीकरण का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

इसके लिए 30 सितंबर तक सिविल वर्क पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लगातार बारिश और जलभराव के कारण डामर की परत बिछाने का काम रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार डामरीकरण के लिए सतह का सूखा होना और अनुकूल तापमान जरूरी है। अवर अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग ओपी प्रसाद ने बताया कि मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद डामरीकरण का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। अब अक्तूबर के पहले सप्ताह तक डामरीकरण और अन्य फिनिशिंग कार्य पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशेषज्ञों की टीम तकनीकी लोड टेस्टिंग करेगी। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही फ्लाईओवर को वाहनों और आम लोगों के आवागमन के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed