फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sarika won the gold medal in the state school badminton tournament

Jaunpur News: प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन में सारिका ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sarika won the gold medal in the state school badminton tournament
रामनगर। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रामपुर के कंपोजिट स्कूल नोनारी की छात्रा सारिका भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर चैंपियन बनी। स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित नेशनल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में रामपुर के कंपोजिट विद्यालय नोनारी की छात्रा सारिका भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सारिका भारती पुत्री सत्यनारायण भारती निवासी नोनारी रामपुर (अंडर 17) में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए फाइनल मैच में अयोध्या मंडल को पराजित किया। लगातार तीन साल से सारिका गोल्ड मेडल जीत रही हैं। सारिका ने 2024, 2025 और 2026 में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सारिका की इस ऐतिहासिक सफलता पर ग्राम प्रधान नोनारी धीरेंद्र सिंह सिंटू ने समारोह का आयोजन कर सारिका का स्वागत किया। छात्रा के साथ ही कोच विजय कुमार पाल व अनिल कुमार पटेल का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राजू सिंह, सतीश सिंह, संदीप सिंह, डॉ. रवि सिंह, रवींद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, मानिक चंद पटेल, ध्यानचंद प्रजापति, विनय सिंह, गणेश श्रीवास्तव, लवकुमार सिंह, संदीप यादव, विकास तिवारी, माधुरी पांडेय, संगीता दिनकर, साधना देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed