फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SP suspended two station in-charges due to negligence in Jaunpur

जौनपुर में एसपी का एक्शन: दो थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, लापरवाही बरतने पर किया लाइन हाजिर

Tue, 12 Nov 2024 08:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Nov 2024 08:47 AM IST
सार

जौनपुर जिले में एसपी ने दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया। लाइन बाजार और गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई। वहीं कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ। 

विज्ञापन
SP suspended two station in-charges due to negligence in Jaunpur
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 नवंबर को हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसओ गौराबादशाहपुर रहे राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं लाइन बाजार के प्रभारी निरीक्षक को भी कार्यो में हीला हवाली करने और कई चोरियों का खुलासा न करने पर लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 नवंबर को जमीनी विवाद को लेकर 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ छोटू का तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बताया गया कि लगातार अनुराग यादव के परिजनों द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी। लेकिन, पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ली। घटना के बाद से ही अनुराग यादव के घर पहुंच रहे जनप्रतिनिधियों द्वारा भी एसओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने एसओ गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं शहर कोतवाली के सरायपोख्ता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फूलचन्द्र पांडेय को गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों का बदला गया कार्यक्षेत्र

एसपी ने केराकत के प्रभारी सतीश सिंह को लाइन बाजार थाना प्रभारी, प्रभारी मीडिया सेल अवनीश कुमार राय को केराकत प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी पुरानी बाजार प्रदीप कुमार सिंह को बक्शा थाने का एसओ नियुक्त किया। वहीं सरायख्वाजा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को सरपतहा एसओ और थाना प्रभारी बक्शा उदय प्रताप सिंह को प्रभारी जनसूचना सेल बनाया गया है। 

थानाध्यक्ष रामपुर मनोज कुमार पांडेय को प्रभारी वीआईपी सेल, साइबर निरीक्षक सर्किल सदर दिलीप कुमार सिंह को कार्यवाहक थाना प्रभारी सरायख्वाजा नियुक्त किया गया। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ल को रामपुर थाने का कार्यवाहक एसओ बनाया गया। प्रभारी वीआईपी सेल उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को सरायपोख्ता चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed