{"_id":"6421e378ab7e1db62402ef64","slug":"six-passengers-injured-in-a-collision-between-a-crane-and-a-private-bus-jaunpur-news-c-20-1-125237-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: क्रेन और निजी बस की टक्कर में छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: क्रेन और निजी बस की टक्कर में छह यात्री घायल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर घनश्यामपुर के पास सोमवार की दोपहर में बोरिंग करने वाली क्रेन व निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया और दो को रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद डेढ़ घंटे तक जाम लग गया।
सोमवार को सिंचाई विभाग की ट्यूबवेल बोरिंग क्रेन बदलापुर से खुटहन की ओर जा रही थी। घनश्यामपुर के पास बदलापुर की ओर जा रही निजी बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तत्काल मौके की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बस के बाहर निकाला। घटना में संतोष मिश्रा (54) निवासी शांतिपुरम प्रयागराज, प्रमोद पांडे (20) निवासी गाजीपुर, हरीश (24), प्रवीण सिंह (24), दिनेश (22) और मदन (18) चारों निवासी निवासी उदयपुर राजस्थान घायल हो गए। ग्रामीणों तथा पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां संतोष मिश्रा तथा प्रमोद पांडे को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। लेकिन इसके बाद भी आगे निकलने की होड़ में जाम फिर लग जा रहा था।