फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shot fired in the procession, the death of the young man

द्वारचार के समय चली गोली, बराती की मौत, बैरंग लौटी बरात 14-49-35

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shot fired in the procession, the death of the young man
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र से सटे गांव चकरा में बुधवार की रात बरात में गोली चलने से एक बराती की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने में एक बराती भी घायल हो गया। घटना के बाद बरात वापस लौट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता गाजीपुर निवासी विवेक सिंह की बरात मुंगराबादशाहपुर के सटे गांव चकरा (थाना फूलपुर जिला प्रयागराज) निवासी पंजाबी सिंह के यहां आई। नाश्ते के बाद रात करीब 10 बजे बरात द्वारचार के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बरात में शामिल सुभाष सिंह ने रिवाल्वर से फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसपर जितेंद्र उर्फ भीम सिंह (25) निवासी हरकपुर मांधाता प्रतापगढ़ ने एतराज जताया। आरोप है कि इसके बाद भी वह फायरिंग करता रहा। जितेंद्र ने पुन: विरोध किया तो सुभाष ने भीम सिंह के सीने में गोली मार दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बरातियों व घरातियों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बीच बचाव करने में भानू प्रताप सिंह (30) निवासी हरकपुर निवासी मांधाता प्रतापगढ़ घायल हो गए। वहीं, गोली लगने से तड़पते भीम सिंह को परिवार के लोग प्रयागराज ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद बरात वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed