{"_id":"62c5dfef0c490f379f1c5584","slug":"shiv-devotees-will-take-a-tough-test-in-the-shabby-road-in-sawan-jaunpur-news-vns662653378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में जर्जर मार्ग लेंगे शिवभक्तों की कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में जर्जर मार्ग लेंगे शिवभक्तों की कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
बरईपार से सुजानगंज का जर्जर रास्ता।
- फोटो : JAUNPUR
सावन माह शुरू होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। प्रशासनिक स्तर से तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अभी से ही शिवालयों में साफ-सफाई हो रही है। बड़ी संख्या में कांवरिया इस बार भी जलाभिषेक के लिए निकलेंगे। लेकिन, उनकी असली परीक्षा जर्जर सड़कों पर होगी, जहां नंगे पांव चलना उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा।
दियावा नाथ महादेव लोगों के आस्था का केंद्र है। यहां हर सप्ताह सोमवार मेला लगता है। सावन में रोजाना यहां जलाभिषेक करने वालों की कतार लगी रहती है। लेकिन, अरुआवा बाजार से गोहका होते हुए प्रसिद्ध दियावा नाथ महादेव को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर गड्ढे हैं, जिसमें पानी भी भरा है। ऐसे में सावन माह में कांवर लेकर जाने वाले शिवभक्तों को दिक्कत का सामना करना होगा। यही स्थिति बरईपार में चक घसीटा नाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते का है। सुजानगंज से बरईपार होते हुए करसुलनाथ धाम तक 22 किलोमीटर रोड जर्जर व गड्डा युक्त है। इस मार्ग पर चक घसीटा नाथ शिव मंदिर भी है। प्रयागराज से कांवरिय जल लेकर यहां तक आते हैं। इस समय इस मार्ग की हालत यह है कि महज एक किलोमीटर तक ही जाने में सैकड़ों गड्ढे मिलते हैं। सड़क पर कई स्थानों पर जो गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसे में इस बार इन्ही गड्डों से कांवरिए आएंगे-जाएंगे।
विधायक की भी सिफारिश का असर नहीं
मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल का विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ उनके गांव का नजदीक बाजार बरईपार ही है। हालांकि उन्होंने खुद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से इस सड़क के मरम्मत की सिफारिश भी किया है, लेकिन अभी तक कोई लाभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सड़क पिछले पांच सालों से खराब है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सावन में कांवरियां भी इसी से आएंगे-जाएंगे उन्हें तो कड़ी परीक्षा से ही गुजरना होगा। -दिनेश यादव,
बरईपार बाजार से सुजानगंज मार्ग बहुत खराब हो चुका है। पता नहीं कितनी बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई। लेकिन, कोई फर्क नहीं पड़ता है। -रत्नेश जायसवाल
गोहका से होकर दियावा जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर बने गड्ढे में पानी जमा हो गया है। काबर लेकर जाने वाले शिव भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - मनीष जायसवाल
सड़क पर उखड़कर गिट्टियां बिखर गई हैं। सड़क पर बने गड्ढे में भरा पानी भर गया है। ऐसे में शिव भक्तों के मार्ग में बाधक बना है। प्रशासन ने सड़क को बनवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।- अजीत यादव
मंदिरों में साफ-सफाई हो रही है। ग्रामीण इलाकों में डीपीआरओ और नगर निकायों में ईओ को जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर तक सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। साथ ही सभी संबंधित विभागों को भी जिम्मेदारी दी गई है। 7 जुलाई को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जो समस्याएं होंगी उसका निदान कराने का प्रयास होगा। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी