{"_id":"5967c3c94f1c1bf11d8b475e","slug":"shabby-house-collapses-in-city-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जर्जर मकान ढहा, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जर्जर मकान ढहा, एक घायल
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरलालका रोड पर जर्जर मकान गिरने के बाद मलबा हटाती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर गुरुवार को दोपहर एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सड़क किनारे खड़ी बाइक और साइकल मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। संयोग ही था कि दोपहर करीब 2:45 बजे जब मकान का मलबा सड़क पर गिरा तो वहां सड़क खाली थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से करीब घंटे भर तक चहारसू चौराहे से कोतवाली तक यातायात रोक दिया गया था। नगरपालिका प्रशासन ने मलबा हटवाया कर यातायात को बहाल करवाया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के हरलालका रोड पर मस्जिद के निकट दो मंजिला पुराना जर्जर मकान था। लखौरिया ईंट से बना पुराना मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। मकान विवादित होने के चलते न तो उसमें कोई रहता था और न ही उसकी मरम्मत हो पा रही थी। शुक्रवार को मौसम साफ था। लेकिन इसके पहले कई दिनों तक हुई बारिश के चलते मकान गुरुवार को दोपहर करीब 2:45 बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हरलालका रोड शहर का भीड़ भाड़ वाला इलाका है।
अक्सर यहां जाम भी लग जाता है। लेकिन संयोग ही था कि जिस वक्त मकान का मलबा सड़क पर गिरा उस वक्ता वहां सड़क खाली थी। पैदल सड़क से गुजर रहे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी लालचंद्र यादव (65) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उनका एक पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। सड़क किनारे खड़ी बाइक और साइकल भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन सड़क पर यातायात को रोक दिया। मकान गिरने की खबर पर भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क से मलबा हटवाकर घंटे भर बाद यातायात को बहाल किया गया।